Homeदेश - विदेशभारी बारिश का कहर किसान का खपरैल मकान धराशायी,भूसा-अनाज मलबे में दबकर...

भारी बारिश का कहर किसान का खपरैल मकान धराशायी,भूसा-अनाज मलबे में दबकर बर्बाद l

भारी बारिश का कहर किसान का खपरैल मकान धराशायी,भूसा-अनाज मलबे में दबकर बर्बाद

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले की ग्राम पंचायत रूपौली में भारी बारिश ने एक किसान परिवार पर कहर बरपा दिया। लगातार हो रही बारिश के बीच किसान संत दास तिवारी का खपरैल का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर मवेशियों के लिए रखा भूसा और घर में उपयोग के लिए रखा अनाज बर्बाद हो गया, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
बताया गया कि खपरैल के इस मकान में लंबे समय से भूसा और अनाज सुरक्षित रखा गया था। लेकिन लगातार बारिश के कारण मकान कमजोर हुआ और अचानक धराशायी हो गया। मकान गिरने के साथ ही अंदर रखा पूरा सामान मलबे के नीचे दब गया। किसान के सामने अब मवेशियों के चारे और अनाज की व्यवस्था की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

बारिश ने छीना किसान का सहारा, प्रशासन से राहत की उम्मीद

मकान गिरने की घटना ने कच्चे और खपरैल मकानों में रहने वाले ग्रामीण परिवारों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बारिश के बीच ऐसे मकानों पर खतरा बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रभावित परिवारों को समय रहते राहत और सहायता नहीं मिल पा रही है।
पीड़ित किसान ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर नुकसान का सर्वे कराने और नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को केवल कागजी सर्वे तक सीमित न रहते हुए बारिश से प्रभावित परिवारों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेकर तत्काल राहत पहुंचानी चाहिए।
अब देखना होगा कि किसान संत दास तिवारी के नुकसान का प्रशासन कब तक सर्वे कराता है और पीड़ित परिवार को राहत के नाम पर महज आश्वासन मिलता है या वास्तव में आर्थिक सहायता पहुंचती है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
80 %
2.2kmh
26 %
Fri
29 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
32 °

Most Popular