चीफ एडिटर महफूज़ अहमद
जगदीशपुर अमेठी। छह वर्ष पूर्व शादी के बाद ससुराल आई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा वहीं मायके वालो की तहरीर पर ससुरालीजनो के विरूद्ध मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन मे जुटी।
भाले सुल्तान शहीद स्मारक वारिसगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आजाद नगर मजरे थौरी गांव निवासी राजकुमार जिसका विवाह छह वर्ष पूर्व निशा उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी निजामुद्दीनपुर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी के साथ हुआ था आरोप है कि दहेज को लेकर आए दिन विवाद ठना रहता था सुबह उस वक्त गांव मे सनसनी फैल गई जब विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला सूचना मिलते ही तत्काल उसके घर पहुंचे मायके पक्ष के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दिया
मृतका की बहन का आरोप हैं l कि रात में सूचना मिली कि राजकुमार ने निशा की पिटाई की है। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।



