Homeप्रदेशलापरवाही बरतने पर दो डॉक्टर सेवा से बर्खास्त 

लापरवाही बरतने पर दो डॉक्टर सेवा से बर्खास्त 

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी  स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने पर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। अमेठी जिले के दो डॉक्टरों को ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर रहने पर बर्खास्त कर दिया गया। बर्खास्त किए गए डॉक्टरों में सीएचसी शुकुल बाजार के डॉ. विकास मिश्र और सीएचसी जगदीशपुर के डॉ. विकलेश शर्मा शामिल हैं।  आरोप हैं कि दोनों लंबे समय से ड्यूटी पर अनुपस्थित थे और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टर के  खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक 

 कहा-“सरकार का उद्देश्य है कि जनता को समय पर इलाज मिले। जो डॉक्टर जिम्मेदारी से मुंह मोड़ेंगे, उन्हें सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं है। सरकार की इस सख्त कार्रवाई के बाद प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। यह फैसला उन सभी डॉक्टरों के लिए सख्त संदेश है, जो ड्यूटी से गायब रहते हैं या लापरवाही करते हैं

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
33.7 ° C
33.7 °
33.7 °
53 %
1.8kmh
98 %
Sat
34 °
Sun
31 °
Mon
28 °
Tue
25 °
Wed
24 °

Most Popular