Homeजीवन मंत्रचौकी प्रभारी प्रमेंद्र प्रताप सिंह का विदाई नवागत चौकी प्रभारी बने प्रवीण...

चौकी प्रभारी प्रमेंद्र प्रताप सिंह का विदाई नवागत चौकी प्रभारी बने प्रवीण मिश्रा

M NEWS UP

रामसनेहीघाट बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के असन्द्रा कोतवाली क्षेत्र के चौकी दिलावलपुर स्थित से तैनात रहे चौकी प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार सिंह का सोमवार को विदाई की गई। उनका स्थानांतरण अंबेडकर नगर हो गया है। क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों व पुलिसकर्मियों द्वारा एक समारोह का आयोजन चौकी प्रभारी को संभ्रांत लोगों ने माला पहनाकर सराहनीय कार्य को लेकर बधाई देते हुए चौकी प्रभारी की विदाई किया। चौकी प्रभारी अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चौकी पर तैनात हमराहियों व क्षेत्र के लोगों का अपार स्नेह व सहयोग मिला, जिसे भुलाया नही जा सकता।नए चौकी प्रभारी के रूप में फतेहपुर कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात प्रवीण मिश्रा को चौकी प्रभारी दिलावलपुर बनाया गया। समाज सेवी भक्तिमान पांडेय ने कहा कि चौकी इंचार्ज प्रमेन्द्र सिंह अपने व्यवहार व कार्यशैली से कम समय मे ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए। इनकी लोक प्रियता याद रहेगा। इस अवसर पर समाजसेवी सूरज सिंह सिसोदिया,कास्टेबल प्रमोद यादव ,शेखर कुमार, धन्यजय सिंह, विजय कुमार,हेड कास्टेबल तेज बहादुर वर्मा, हेड कास्टेबल अमित कुमार,प्रधान प्रतिनिधि राम सुरेश गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि वीर बहादुर सिंह नान बाबू, महेश कुमार,बासुदेव वर्मा , कलीमुद्दीन, अतिब, तौफीक, सोनू शर्मा, कुलदीप, राम अवध, शिव कुमार सहित क्षेत्र के तमाम लोग शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
85 %
2.1kmh
100 %
Sat
28 °
Sun
31 °
Mon
28 °
Tue
27 °
Wed
31 °

Most Popular