Homeप्रदेशमानसून सत्र में सरकार और सांसदों से संवाद करेंगे कुली

मानसून सत्र में सरकार और सांसदों से संवाद करेंगे कुली

सम्पादक महफूज़ अहमद


👉राष्ट्रीय कुली मोर्चा की वर्चुअल बैठक में हुआ फैसला

👉नौकरी और सामाजिक सुरक्षा के लिए देंगे मांग पत्र


लखनऊ। कुलियों को रेलवे की नौकरी में समायोजित करने, उनके जीवन और सामाजिक सुरक्षा के संबंध में दिए गए आदेशों के जमीनी स्तर पर अनुपालन और इस संबंध में कराई जांच को संसद के पटल पर रखने और रेलवे स्टेशन पर सामान ढोने के समस्त काम जैसे बैटरी कार, ट्रॉली प्रथा, माई कुली एप आदि को कुलियों की सहकारी समितियां को सौंपने के सवालों पर आगामी 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान देशभर के कुली प्रतिनिधि दिल्ली जाकर सरकार और माननीय सांसदों के साथ संवाद कर उन्हें पत्रक सौंपेंगे। यह फैसला राष्ट्रीय कुली मोर्चा की वर्चुअल बैठक में लिया गया।

बैठक में बिना किसी हस्ताक्षर और नाम के फर्जी की गई शिकायत के आधार पर राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव का मानसिक उत्पीड़न करने पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया और यह फैसला लिया गया कि दिल्ली में रेलवे मंत्रालय में इसके विरुद्ध भी प्रतिवाद दर्ज कराते हुए पत्रक दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव और संचालन सहसंयोजक चंदेश्वर मुखिया ने किया।

बैठक में कुलियों ने कहा कि चंद कॉर्पोरेट घरानों को मुनाफा कमाने व पसंदीदा ठेकेदारों के हितों को पूरा करने के लिए रेलवे में लाई जा रही निजीकरण की नीतियों के जरिए सरकार कुलियों की आजीविका खत्म करने पर आमादा है। आज हालात यह है कि रेलवे द्वारा नियुक्त किए गए कुलियों के काम को देशी-विदेशी कंपनियां और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को दिया जा रहा है।

स्टेशन पर बैटरी कार से नियम विरुद्ध माल ढोने की कार्रवाई की जा रही है। रेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय कुली मोर्चा की पहल के बाद पिछले वर्ष जून माह में कुलियों की जीवन स्थितियों और सरकार की नीतियों के जमीनी अनुपालन के संबंध में जांच कराई जिसे आज तक संसद के पटल पर नहीं रखा गया।

इसलिए मानसून सत्र में कुलियों के हालात पर की गई जांच की रिपोर्ट संसद के पटल पर रखने के सवाल को संसद सत्र के दौरान उठवाने और सरकार से उसके अनुरूप कार्य करने के सवाल पर कुली प्रतिनिधि देश की राजधानी दिल्ली में पहुंचेंगे।

बैठक में पंकज यादव, अदनान अहमद, अरुण कुमार यादव, कन्हैया ग्वाला, राहुल कुमार यादव, अनिल सांवले, आनंद, राजकुमार यादव, शेख रहमतुल्लाह, रामबाबू बिलाला, राम महावर, कलीम मकरानी, संजय पासवान, अरविंद कुमार, राज कपूर, राजकुमार, अरुण कुमार महतो, शिवराम, मूलचन्द, अमजद भाई, राम जनम यादव, अरविंद यादव, दीपक, आनंद, भवन लाल, शोभन, राजू टेकम आदि लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
98 %
2.8kmh
96 %
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
30 °

Most Popular