Homeप्रदेशसंविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रभारी ने उठाई आवाज़

संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रभारी ने उठाई आवाज़

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद M NEWS UP


👉 ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात

लखनऊ। विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के प्रभारी पुनीत राय ने आज लखनऊ स्थित ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश भर के संविदा कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

प्रभारी पुनीत राय ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में संविदा कर्मियों को दोहरे मापदंड से हटाया गया — कुछ जिलों में टेंडर प्रक्रिया के जरिए कर्मियों की संख्या घटा दी गई, तो कुछ जगह A, B, C ग्रेड बनाकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के 30% संविदा कर्मियों की छंटनी कर दी गई, जिससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2023 की हड़ताल के दौरान कार्यरत रहे कई कर्मियों को भी हटाया गया, जबकि अध्यक्ष व कॉरपोरेशन द्वारा उन्हें पुनः नियुक्त करने का आश्वासन पहले ही दिया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, 1 अप्रैल 2025 से लागू फेसियल अटेंडेंस ऐप से कर्मचारियों को हर महीने वेतन कटौती का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही वेतन दो-दो महीने की देरी से मिल रहा है, जो पिछले 8 वर्षों में पहली बार हो रहा है।

इस गंभीर स्थिति पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आश्वस्त किया कि सरकार संविदा कर्मचारियों के प्रति पूर्ण रूप से संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा और विभागीय स्तर पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
32.6 ° C
32.6 °
32.6 °
20 %
1.6kmh
17 %
Mon
32 °
Tue
46 °
Wed
44 °
Thu
40 °
Fri
39 °

Most Popular