Homeप्रदेशसांसद किशोरी लाल शर्मा का मंगरौली चौराहा पर कांग्रेस समर्थकों ने किया...

सांसद किशोरी लाल शर्मा का मंगरौली चौराहा पर कांग्रेस समर्थकों ने किया स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट महफूज अहमद

जगदीशपुर अमेठी। सांसद किशोरी लाल शर्मा का मंगरौली चौराहा पर कांग्रेस पदाधिकारियों व समर्थकों द्वारा जोरदार भव्य स्वागत किया गया जहां सांसद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।आपको बता दें कि जगदीशपुर के रस्तामऊ मंगरौली चौराहा पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर लगभग चार बजे के आस पास अमेठी लोकसभा सांसद किशोरी लाल शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया जहां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुके व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।वही सांसद किशोरी लाल शर्मा ने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना साथ ही सांसद निधि से अमेठी लोकसभा में अभी तक कराए गए विकास कार्यों व आगामी किए जाने वाले कार्यों के बारे में लोगों को बताया।उक्त अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रईस नेता,मज़्जन बाबू,असगर अली,इब्राहिम, वीरेंद्र कुमार,लियाकत अली, मो मोइस, मो मुमताज सहित काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व समर्थक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
98 %
2.8kmh
96 %
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
30 °

Most Popular