लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय नें बताया कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा अपने स्वयं के आदेश दिनांक 15 मई 2017 का उल्लंघन कर लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने, कर्मचारियों कि भारी कमी के कारण अकुशल कर्मचारियों से लाइन का कार्य कराने एवं कर्मचारियों पर कार्य का अधिक भार पड़ने से दुर्घटनाओं में आउटसोर्स कर्मचारियों कि बड़े पैमाने पर मृत्यु होने, कार्य के अनुरूप अनुबंध न करने,वेतन रुपया 18000 निर्धारित न करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल न करने, घायल कर्मचारियों का कैशलेस इलाज न कराने, उच्च न्यायालय एवं ऊर्जा मंत्री के आदेश का उल्लंघन करने आदि समस्याओं के कारण संगठन द्वारा आज सातवें दिन भी लखनऊ के इको गार्डन सहित प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में धरना प्रदर्शन किया गया।



