Homeप्रदेशहर घर तिरंगा अभियान के तहत अमेठी में तिरंगा रैली का आयोजन।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अमेठी में तिरंगा रैली का आयोजन।

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा विकासखंड तिलोई, सिंहपुर, अमेठी और जामों में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ ने बताया कि रैली का उद्देश्य जनसामान्य को 13 से 15 अगस्त 2025 के बीच अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है, जिससे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का संदेश घर-घर तक पहुंचे। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और सही तरीके से फहराने के महत्व से अवगत कराया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
83 %
2.7kmh
100 %
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
31 °
Mon
28 °
Tue
27 °

Most Popular