Homeक्राइमघर में अकेली महिला से गन प्वाइंट पर लाखों की हुई लूट

घर में अकेली महिला से गन प्वाइंट पर लाखों की हुई लूट

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी में शनिवार को घर में अकेली रही महिला को गन प्वाइंट पर लेकर दो बदमाशों ने लाखों की लूट कर डाली और फरार हो गए। लुटेरों ने महिला से घर में रखे जेवर और नकदी की पूछताछ करने के बाद उसकी पीठ पर किसी चीज से वार कर दिया जिससे महिला बेहोश हो गई। महिला के बेहोश पर लुटेरों ने मनमर्जी से पूरा घर खंगाल लिया और नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए। स्कूल से घर आए बेटे ने कमरे में मां को बेहोश पाया तो अपने अन्य परिजनों को बुला लाया। परिजनों ने महिला के मुंह पर पानी के छीटें मारी तो उसे होश आया। इसके बाद महिला ने पूरा घटनाक्रम बताया। परिजनों ने डायल 112 को सूचना दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद थाने जाकर तहरीर देने को कहा।
पूरा मामला अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के मानशाहपुर गांव के कमलेश कुमार मौर्य से जुड़ा है। शनिवार को कमलेश दोपहर बाद खेत में करने के लिए चले गए। बेटा स्कूल गया हुआ था। घर पर कमलेश की पत्नी सविता ही अकेली मौजूद थी। बकौल सविता के अनुसार दोपहर बाद दो लोग उसके घर में अचानक से घुस गए और उसके कनपटी पर बंदूक सटाकर घर में रखे नकदी व जेवरात के पूछताछ करने लगे। सविता ने डर के मारे जो उसकी जानकारी में था, बता दिया। उसके लुटेरों ने सविता की पीठ पर किसी चीज से मार दिया जिससे वह बेहोश गई। इसके लुटेरों ने लूटपाट कर भाग निकले थे। पीड़ित सविता ने मुसाफिरखाना थाने में वारदात की तहरीर दे दी है।
दिन दहाड़े हुई लूट से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि घर में किसी को अकेले छोड़कर काम पर जाना खतरे से खाली नहीं है। पुलिस पीड़ित को जांच कर लुटेरों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
98 %
2.8kmh
96 %
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
30 °

Most Popular