Homeप्रदेशजुलूसे मुहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब अंजुमनों ने पेश किया खिराजे अकीदत

जुलूसे मुहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब अंजुमनों ने पेश किया खिराजे अकीदत

जुलूस के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

जगदीशपुर अमेठी। जश्ने विलादत रहमते आलम सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम का जुलूस बड़े ही । शानो शौकत के साथ निकाला गया। हजारो की संख्या में अकीदत मंदो ने जुलूस में शिरकत कर नबी-ए-पाक को खिराजे अकीदत पेश किया वही सुरक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा। जगदीशपुर में हजरत मोहम्मद मुस्तफा  सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम का जन्मोत्सव पैदाइश की खुशी बड़े ही शानो शौकत के साथ मनाया जा रहा है। तकरीबन सभी ग्राम सभाओ की मस्जिदों मजारो और गली कूचों को  भारी बिजली की सजावट से रौशन किया गया है। जश्ने विलादत के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को अंजुमन गुनचए इस्लाम के जेरे निगरानी में नायब अंजुमन निहालगढ़ पूरे गौहर सिधियावां जाफरगंज मलावां नियाँवा सिंदूरवा रानीगंज वारिशगंज खैरतपुर माहेमऊ सलाबतगढ़ किशनी जैनबगंज नांदी सहित सभी ग्राम सभाओं से जुलूस निकाला गया। सरकार-ए-दो आलम की विलादत का जश्न बड़े ही शनो शौकत के साथ मनाया गया’ पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम इस दुनिया में सारे आलम के लिए रहमत बनकर तशरीफ लाए इस लिए रहमतों की बारिश में नहाने के लिए इस जलसे में सभी धर्म व समुदाय के लोग शामिल होते है। आप ने इस दुनिया में लोगो को इंसानियत इंसाफ भाईचारा माँ बाप की इज्जत करना यतिमो व बेवाओं की

मदद करना बीमार की खैरियत मालूम करना व इबादत करने की शिक्षा दी जिस पर आज यह सारा जहान टिका हुआ है और वहीं रिवायत के मुताबिक सभी अंजुमनो का कारवाँ ईदगाह राम लीला मैदान में एकत्र होकर वहाँ से धीरे धीरे चौराहा गुलाबगंज की ओर रवाना होता है। जगह जगह अंजुमनों द्वारा बनाए गए मंच से अंजुमन गुनचए इस्लाम के सदर जनाब हाजी मुहम्मद रफीक वारसी उर्फ अल्लू मियां नबी ए पाक का बयान करते हुए आगे बढ़ते हैं और वहीं अंजुमनों द्वारा जगह जगह लंगर का आयोजन किया गया था। जुलूसे मोहम्मदी में शामिल सपा नेता व पूर्व तिलोई विधानसभा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद नईम प्रधान सुहैल अहमद हिमायत रसूल उर्फ मज्जू बाबू सहित तमाम लोग ऐतिहासिक भीड़ के शक्ल में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
98 %
2.8kmh
96 %
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
30 °

Most Popular