Homeप्रदेशत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण, 22 अप्रैल को...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण, 22 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण, 22 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन।

महफूज़ अहमद

अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय चौहान ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण की समय-सारणी जारी कर दी गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्रों/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियां तैयार करने सहित अन्य आवश्यक कार्य 17 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक संपन्न कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल 2026 को जनसामान्य के लिए किया जाएगा। इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संशोधन एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि वृहद पुनरीक्षण अभियान के दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कार्य पूर्ण किया जा सके।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
40 ° C
40 °
40 °
14 %
0.2kmh
10 %
Thu
40 °
Fri
42 °
Sat
43 °
Sun
44 °
Mon
44 °

Most Popular