Homeप्रदेशयूपी में एक भी स्कूल बंद नहीं होने देंगे, सरकार को स्कूल...

यूपी में एक भी स्कूल बंद नहीं होने देंगे, सरकार को स्कूल बंदी का आदेश रद्द करना होगा _ संजय सिंह

संजय सिंह की सरकार को चेतावनी: 1 किमी. के दायरे में बंद हुए स्कूल तुरंत खोले जाएं, सुविधाएं भी हों बेहतर वरना गांव गांव में आप करेगी आंदोलन

बच्चों को स्कूल में बिजली, पानी, बैठने की व्यवस्था और बेहतर शिक्षा जैसी सुविधाएं देकर स्कूलों की संख्या बढ़ाना सरकार की जिम्मेदारी: संजय सिंह

पहलगाम हादसे में स्व. शुभम द्विवेदी जी के परिवार से मिलने पहुंचे सांसद संजय सिंह, बांटा दुःख

पहलगाम हमले में मारे गए सभी लोगों को शहीद का दर्जा दिया जाए: संजय सिंह


उत्तर प्रदेश में स्कूलों को बंद करने के खिलाफ आप प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ रविवार को सरकार द्वारा बंद किए गए लक्ष्मणपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नरवल का दौरा किया। यहां पहुंचकर उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से मिलकर उनका दुःख दर्द जाना। भारी बारिश के बावजूद सांसद संजय सिंह ने बच्चों और अभिभावकों के साथ पैदल यात्रा करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि कल तक इन बच्चों का स्कूल नहीं खोला गया तो आम आदमी पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी। आप सांसद संजय सिंह ने इसके बाद पहलगाम हादसे में शहीद होने वाले स्व. शुभम द्विवेदी जी के महाराजपुर स्थित घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की।

इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा की पहलगाम हमले में मारे गए सभी लोगों के परिवारों की एक ही मांग है कि उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए साथ ही उनके परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी पर भी सरकार को जल्द से जल्द करवाई करनी चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि इस विषय में प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखूंगा और सदन में दोबारा जब भी अवसर मिलेगा, इस मांग को फ़िर उठाने का काम करूंगा।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में एक भी सरकारी स्कूल बंद नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सरकार को आम जनता और पार्टी के विरोध के कारण स्कूल बंद करने वाले निर्णय पर बैक फुट पर आई है अब एक किमी की परिधि से बाहर स्कूल को मर्ज नहीं किया जाएगा। साथ ही, अगर किसी स्कूल में 50 से अधिक छात्र हैं तो उसे भी मर्ज नहीं किया जाएगा। जो जनता की आंशिक जीत है। लेकिन जब तक प्रदेश के अंतिम स्कूल को भी बंद करने की योजना पूरी तरह रद्द नहीं हो जाती, तब तक यह आंदोलन रुकेगा नहीं। संजय सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि योगी सरकार के नए आदेश के मुताबिक एक किलोमीटर के दायरे में जो भी स्कूल पहले चरण में खोले जाने हैं उन्हें तुरंत खोला जाए और वहां बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं भी दी जाएं वरना आम आदमी पार्टी गांव-गांव में जाकर आंदोलन करेगी

संजय सिंह ने सवाल उठाया कि क्या यह न्याय है कि शराब की दुकानें तीन सौ मीटर पर खोली जा रही हैं और स्कूल खोलने के लिए तीन किलोमीटर की बाध्यता लागू की जा रही है? उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर उस स्कूल पर जाएं जिसे बंद किया गया है और देखें कि क्या वह दोबारा खुला है या नहीं।

उन्होंने योगी सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि यह फैसला गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के बच्चों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है। जब तक प्रदेश का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित रहेगा, आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकारों ने यह साबित किया है कि सरकारी स्कूल भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हो सकते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार उन्हें बंद करके शिक्षा व्यवस्था को तबाह करने पर तुली है ।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर है l और अगर सरकार को लगता है कि वह थोड़ी छूट देकर जनता की आंखों में धूल झोंक सकती है, तो यह उसकी भारी भूल है। आम आदमी पार्टी गली-गली, गांव-गांव जाकर इस आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाएगी और तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक हर स्कूल दोबारा नहीं खुल जाता।

आप सांसद संजय सिंह ने पहलगाम हादसे में शहीद होने वाले स्व. शुभम द्विवेदी जी के महाराजपुर स्थित घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने स्व. शुभम द्विवेदी जी के पिताजी से मिलकर बताया कि मैंने संसद में शुभम द्विवेदी जी को शहीद का दर्जा देने की बात रखी थी। आप सांसद ने कहा कि इस दुःख कि घड़ी में आम आदमी पार्टी हर तरह से आपके परिवार साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि पहलगाम हमले में मारे गए सभी लोगों के परिवारों की एक ही मांग है कि उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए साथ ही उनके परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी पर भी सरकार को जल्द से जल्द करवाई करनी चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि इस विषय में प्रधानमंत्री जी को भी पत्र लिखूंगा और सदन में दोबारा जब भी अवसर मिलेगा, इस मांग को फ़िर उठाने का काम करूंगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
93 %
2kmh
100 %
Mon
25 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
30 °
Fri
27 °

Most Popular