Homeकारोबारयूरिया के साथ जबरन जिंक बेचने वाली दुकान का लाइसेंस रद्द

यूरिया के साथ जबरन जिंक बेचने वाली दुकान का लाइसेंस रद्द

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी  किसानों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल के निर्देश पर कृषि विभाग और उपजिलाधिकारी की टीमों ने की जांच l विकास खंड भादर में उपकृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार और एसडीएम आशीष सिंह ने टीकरमाफी और भादर समितियों का निरीक्षण किया। टीकरमाफी और भादर समितियों में 14.5 टन यूरिया की उतराई चल रही थी। ढेमा साधन सहकारी समिति में 500 बोरी यूरिया का वितरण किया जा रहा था। जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह और एसडीएम तिलोई अमित सिंह ने इफको किसान सेवा केंद्र मंडी जायस समेत कई केंद्रों का निरीक्षण किया।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार और नायब तहसीलदार ने बाजार शुकुल में कई दुकानों की जांच की। पाली समिति में 550 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। सरस्वती एंटरप्राइजेज में यूरिया के साथ जबरन जिंक बेचने की शिकायत पर दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। NPK का नमूना जांच के लिए लिया गया। सभी विक्रेताओं को रेट बोर्ड लगाने और पीओएस मशीन से ही उर्वरक बेचने के निर्देश दिए गए।

जिला कृषि अधिकारी ने सीमावर्ती जिलों में उर्वरक बेचने पर एफआईआर की चेतावनी दी है। इस संबंध में पुलिस को भी निर्देश जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
63 %
2kmh
100 %
Mon
30 °
Tue
41 °
Wed
42 °
Thu
41 °
Fri
38 °

Most Popular