Homeप्रदेशसाजिश के खिलाफ मुरादाबाद में आर.पी.आई. का विरोध प्रदर्शन

साजिश के खिलाफ मुरादाबाद में आर.पी.आई. का विरोध प्रदर्शन


लखनऊ। लखनऊ विधानसभा मार्ग स्थित अंबेडकर महासभा परिसर से परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पवित्र ‘अस्थि कलश’ और ऐतिहासिक धरोहरों को विस्थापित करने की साजिश के खिलाफ आज मुरादाबाद में अंबेडकरवादियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सरकार को भ्रमित कर रची जा रही इस साजिश के विरोध में आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आर.पी.आई.) के बैनर तले एक विशाल शांति मार्च और पैदल विरोध प्रदर्शन निकाला गया।

यह आंदोलन आर.पी.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामदास आठवले जी की प्रेरणा से और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत मुरादाबाद के अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं और अंबेडकरवादियों का हुजूम गगनभेदी नारों के साथ मुख्य मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय पहुँचा।

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक ज्ञापन मुरादाबाद के जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने सरकार के सामने अपनी प्रमुख माँगें और अल्टीमेटम रखा।

आर.पी.आई. ने स्पष्ट किया कि उन्हें सरकार से कोई खोखला आश्वासन नहीं, बल्कि इस विषय पर ठोस लिखित जवाब चाहिए। बाबा साहब का पवित्र अस्थि कलश और परिसर की किसी भी ऐतिहासिक धरोहर को किसी भी हाल में विस्थापित न किया जाए।

अंबेडकर महासभा परिसर की सुरक्षा तुरंत बढ़ाई जाए और उसका भव्य सौंदर्यीकरण सुनिश्चित किया जाए।

पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार को सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “गत 30 जून को लखनऊ में हुंकार भरी गई थी और आज मुरादाबाद की सड़कों पर जनसैलाब उतरा है। अगर सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे पर तुरंत लिखित आश्वासन नहीं दिया, तो यह आंदोलन यहीं नहीं थमेगा। आने वाले दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में इसी तरह के प्रदर्शन और आंदोलन किए जाएंगे।”

इस विशाल शांति मार्च और प्रदर्शन में मुख्य रूप से आर.पी.आई. के प्रदेश महामंत्री व मंडल प्रभारी सलीम मलिक, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश फैजान चौधरी, बिजनौर के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर, अल्पसंख्यक मोर्चा (रामपुर) के आलीम खान, मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष दिवाकर, अमरोहा के जिला अध्यक्ष अफसान मलिक, और संभल के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष नुमान अंसारी, मुरादाबाद के अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला अध्यक्ष इदरीस चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में आर.पी.आई. कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बाबा साहब के अनुयायी पूरी मुस्तैदी के साथ शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
66 %
2.1kmh
99 %
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
36 °
Fri
27 °
Sat
31 °

Most Popular