Homeखेलस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में क्रॉसकंट्री...

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में क्रॉसकंट्री रेस और तिरंगा प्रभात फेरी का किया गया आयोजन।

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में खेल और देशभक्ति से ओत-प्रोत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, खेल भवन, लखनऊ के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में पुरुष एवं महिला वर्ग की 5 किलोमीटर क्रॉसकंट्री रेस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 71 पुरुष और 53 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि सुधांशू शुक्ला, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, अमेठी ने हरी झंडी दिखाकर रेस को प्रारंभ कराया। जिलाधिकारी अमेठी के निर्देशानुसार तिरंगा प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी संजय पाल ने प्रथम से छठे स्थान तक के पुरस्कार प्रदान किए। प्रातः 8:00 बजे विशिष्ट अतिथि हिमांशू अग्रहरी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। कार्यक्रम में उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, मोहम्मद मोसर्रफ खां, कनिष्ठ सहायक शिवकुमार मौर्य, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद नदीम, मोना सिन्हा, लबली तिवारी, आरती सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
30.5 ° C
30.5 °
30.5 °
53 %
1.8kmh
49 %
Fri
30 °
Sat
41 °
Sun
41 °
Mon
40 °
Tue
39 °

Most Popular