शुकुल बाजार के पाली वनपुरवा गांव में शनिवार को वरिष्ठ समाजसेवी राहुल पाल की अगुवाई में पुण्यश्लोक मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन, उनके आदर्शों तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शेफर्ड धामू पाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की महान विभूतियों में से एक थीं। उन्होंने शासन, धर्म और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए, जो आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. हिमांशु बघेल, राहुल पाल और जगदीश पाल सहित अन्य वरिष्ठ वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान आयोजक रामजीत पाल ने क्षेत्र में अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। साथ ही समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया तथा समाजहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जगजीवन पाल ने किया, जबकि प्रधान जगदीश पाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर आशीष पाल, रामतिलक पाल, नीरज पाल, राजू पाल,आदित्य पाल,जनकराज पाल, अंकित पाल ,कपिल पाल,अश्वनी पाल,अनिल पाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
वनपुरवा में धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होलकर जयंती
RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
29.5
°
C
29.5
°
29.5
°
74 %
2kmh
92 %
Wed
29
°
Thu
30
°
Fri
29
°
Sat
29
°
Sun
30
°



