M NEWS UP
मना करने पर जान से मारने की दी धमकी
बिना मान्यता 12 वीं तक अवैध रूप से चल रहा मदरसा
सुल्तानपुर/बल्दीराय : दबंगों ने पुश्तैनी जमीन को किया कब्जा और जान से मारने की दी धमकी । बल्दीराय थाना क्षेत्र के कस्बामाफियात गांव में एक पुश्तैनी जमीन विवाद का मामला सामने आया है । साबिरा बानो नामक महिला का आरोप है कि कमाल अख्तर उर्फ बबलू नें उनकी पुश्तैनी जमीन को कब्जा कर लिया है । और वहां एक मदरसा खोल रखा है । पीड़ित महिला का कहना है कि गाटा संख्या 108 पर मदरसा के नाम अलग जमीन रजिस्टर्ड है, परन्तु दबंगई के बल पर उनकी पुश्तैनी जमीन पर मदरसा चलाया जा रहा है । मदरसे की मान्यता आठवीं तक है लेकिन 12 वीं तक के छात्रों को बिना मान्यता के अवैध रूप से पढ़ाया जा रहा है । इसके अलावा पीड़ित महिला की पुश्तैनी जमीन पर लगे वृक्षों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है.मदरसे के दो कमरे पुश्तैनी रजिस्टर्ड कब्रिस्तान में अवैध रूप से निर्मित है । हाल ही में पीड़िता अजमेर चली गई थी इसी बीच दबंग कमाल अख्तर उर्फ बबलू मदरसा संचालक नें मौके का फायदा उठाते हुए पीड़िता के वृक्ष को तोड़कर जमीन को कब्जा कर लिया ।पीड़िता नें वापस आने पर देखा कि उनकी जमीन के वृक्षों को नष्ट कर जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है । इस बाबत जब पीड़िता ने विपक्षी से बात करने की कोशिश की तो पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगे । डरी सहमी पीड़िता नें इसकी लिखित शिकायत थाना अध्यक्ष बल्दीराय से कर अवैध कब्जा हटवाये जाने की मांग की है । इस संबंध में थाना अध्यक्ष बल्दीराय नारद मुनि से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कर निष्पक्ष विधिक कार्यवाही की जाएगी ।



