Homeप्रदेशअमेठी में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, निरीक्षण हेतु सूची उपलब्ध।

अमेठी में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, निरीक्षण हेतु सूची उपलब्ध।

महफूज़ अहमद

अमेठी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर तैयार की गई निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को जनपद के निर्धारित स्थलों पर कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली का अवलोकन संबंधित मतदेय स्थलों, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), तहसील कार्यालयों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, अमेठी में निःशुल्क किया जा सकता है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि वे अपने नाम एवं विवरण की पुष्टि के लिए निर्वाचक नामावली का अवश्य निरीक्षण करें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते उसका समाधान कराया जा सके।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
91 %
3.4kmh
100 %
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
32 °

Most Popular