Homeदेश - विदेशवेतन विसंगति को लेकर मजदूर संगठन की बैठक

वेतन विसंगति को लेकर मजदूर संगठन की बैठक

वेतन विसंगति को लेकर मजदूर संगठन की बैठक


लखनऊ। विद्युत मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक संगठन भवन जी 107 हम्बरा अपार्टमेंट श्यामा चौराहा, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष विमलचंद पांडे ने की।

संगठन के मुख्य महामंत्री श्रीचन्द्र ने कहा की लंबे वर्षों से कार्यकारी सहायक/ tg2 एवं समकक्ष की वेतन विसंगति अभी तक दूर नहीं की गई, और न ही समय से पदोन्नतियां की जा रही है, बल्कि स्थानांतरण नीति के विपरीत कर्मचारियों के स्थानांतरण जिलों से बाहर किए गए हैं तथा वर्टिकल व्यवस्था के नाम पर कार्मिकों के बड़े पैमाने पर पदों की कटौती की गई तथा हजारों संविदा कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया गया जिसकी वजह से बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण आए दिन उपभोक्ताओं के द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट जैसी वारदातें हो रही है ।

पावर कॉरपोरेशन द्वारा मृतक आश्रित के अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी के पद पर सेवायोजन समाप्त कर दिया गया है जबकि आज भी ऐसे कर्मचारी हैं जिनके बच्चे अथवा पत्नी स्नातक नहीं है जिसकी वजह उनका परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। संगठन द्वारा दिए गए के पत्र बावजूद भी अभी तक चयनित अवर अभियंताओं अभियंताओं की वरिष्ठता सूची घोषित नहीं की गई है और 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर भी अभी तक उनका प्रथम एसीपी का लाभ नहीं दिया गया है।

सभा के अंत में विमलचंद पांडे अध्यक्ष ने कहा कि संविदा कर्मियों के हितों के लिए सरकार द्वारा गठित सेवा निगम बनाया गया है लेकिन अभी तक ऊर्जा विभाग को निगम में शामिल नहीं किया गया है इसलिए मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि ऊर्जा निगम को भी सेवा निगम में शामिल किया जाए तथा हड़ताल के दौरान 2023 में निकल गए संविदा कर्मियों को नौकरी पर रखा जाए तथा वर्टिकल व्यवस्था के नाम पर छटनी किए गए संविदा कर्मियों को नौकरी में रखा जाए तथा यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान किया गया उत्पीड़न अभी तक समाप्त नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारियों के अंदर काफी रोष व्याप्त है।

सभा का संचालन आरसी पाल प्रदेश प्रभारी ने किया तथा बैठक को कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक सिन्हा, शोएब हसन, प्रताप सिंह, एस के सिंह,आर वाई शुक्ला,मोहन बाबू आर्य, जलीलुर्हमान,अशोक गुप्ता, राहुल कुमार, विनोद श्रीवास्तव,संदीप कुमार, दीपक कश्यप, ज्ञानेन्द्र शर्मा, कपिल सारस्वत, अवनीश श्रीवास्तव, यशपाल सिंह, रविकांत,आरिफ वेग, पुनीत राय, प्रेम पाल, अरविन्द कुमार, चंद्रकांत, वेद आदि लोगाें ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
66 %
2.1kmh
99 %
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
36 °
Fri
27 °
Sat
31 °

Most Popular