HomeUncategorizedलाखों का माल लेकर फरार हुए चोर !

लाखों का माल लेकर फरार हुए चोर !

बिलाल अहमद

जगदीशपुर– अमेठी। बीती रात छत के रास्ते घर में घुसे अज्ञात चोर नगदी समेत लाखों का सामान लेकर फरार हो गए भोर समय में परिजनों की आँख खुली तो सामान गायब देख होश उड़ गए घटना की तहरीर पीडित द्वारा थाने में देकर कार्यवाही की मांग किया ।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कासिमपुर मजरे परवेज़पुर गांव निवासी नरेन्द्र यादव के मकान में छत के रास्ते घर में घुसे अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सन्दूक में रखा सोने का झुमका टप मंगल सूत्र चांदी की करधन पायजेब चूड़ी बिछिया बरतन व दस हज़ार नगदी लेकर चम्पत हो गए और
मकान में सो रहे लोगों को भनक तक नहीं लगी सुबह आंख खुलने पर कमरे में बिखरा पड़ा सामान व ग़ायब जेवर देखकर घर के लोग दंग रह गए आसपास खोज खबर करने पर मकान के पीछे टूटी पड़ी सन्दूक कपड़ा व पर्स खाली पड़े मिला घटना की तहरीर भुक्तभोगी ने थाने में देकर कार्यवाही की मांग किया है।
इस सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.6 ° C
24.6 °
24.6 °
90 %
1.6kmh
97 %
Thu
29 °
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
32 °

Most Popular