HomeUncategorizedआयकर विभाग में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस !

आयकर विभाग में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस !


लखनऊ। आयकर विभाग, लखनऊ द्वारा देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभागीय परिसर में राष्ट्रीय पर्व का आयोजन गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अपर्णा एम अग्रवाल, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की स्मृति दिलाता है तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि आयकर विभाग देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, कर अनुपालन को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का दायित्व है कि वह ईमानदारी, पारदर्शिता, दक्षता और जनसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।

समारोह के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रहित, सुशासन, करदाताओं को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने तथा देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
91 %
4.4kmh
100 %
Mon
26 °
Tue
27 °
Wed
26 °
Thu
28 °
Fri
31 °

Most Popular