Homeटेक्नोलॉजीविभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर डीपीआरसी गौरीगंज में लगाई गई...

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर डीपीआरसी गौरीगंज में लगाई गई पोस्टर अभिलेख प्रदर्शनी।

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।

विकास भवन सभागार में गोष्ठी का किया गया आयोजन।

अमेठी। देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया, उन्हीं की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। भारतीय इतिहास के काले अध्यायों में से एक अध्याय भारत विभाजन की त्रासदी है जिसने भारत के दो टुकड़े कर हर भारतीय को गहरा आघात पहुंचाया, जिसने सदियों से कायम सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, एकजुटता को पल भर में खंडित कर दिया, भारत विभाजन की इस त्रासद स्मृति के बारे में वर्तमान पीढ़ी को बताने और उसके दुष्परिणामों को संज्ञानित करने के लिए शासन द्वारा भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज जनपद अमेठी में जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेसिक माध्यमिक शिक्षा विभाग की छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा विभाजन विभीषिका से जुड़े चित्रों को पोस्टर में अंगीकृत करते हुए पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई साथ ही विभाजन से जुड़ी अभिलेख प्रदर्शनी एवं पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी सूरत पटेल ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों, छात्र-छात्राओं तथा जन सामान्य ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विभाजन संबंधित चित्रण को बहुत ही सूक्ष्मता से पोस्टर के माध्यम से दर्शाया गया। इसके उपरांत विकास भवन सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विभाजन के दौरान अपने प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों को याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि 14 अगस्त 1947 को हमारे देश का विभाजन हुआ था यह दिन हमारे देश का सबसे दुखद दिन था अगर हमारे देश का विभाजन न हुआ होता तो हमारा देश कितना सशक्त होता हम हर क्षेत्र में आगे होते हम सभी उस त्रासदी को ना भूले इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन कर वर्तमान पीढ़ी को भारत विभाजन की त्रासदी से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि वर्तमान पीढ़ी विभाजन के दौरान हुई त्रासदी से अवगत हो सके। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जी0के0 शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी मनरेगा शेर बहादुर डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख भादर प्रवीण सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश द्विवेदी, डीपीआरओ मनोज त्यागी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, छात्र-छात्राएं व जन सामान्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
72 %
3.9kmh
100 %
Fri
29 °
Sat
33 °
Sun
31 °
Mon
27 °
Tue
31 °

Most Popular