Homeप्रदेशआरपीआई छोड़कर सैंकड़ों युवा कांग्रेस में शामिल

आरपीआई छोड़कर सैंकड़ों युवा कांग्रेस में शामिल


👉हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बहराइच, लखीमपुर, उन्नाव केे सैंकड़ों युवाओं नें थामा कांग्रेस का दामन

अजय सिंह
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांध के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए जनपद हरदोई के आरपीआई के प्रदेश प्रवक्ता प्रशान्त मिश्रा एवं जनपद हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, लखीमपुर एवं उन्नाव के उनके सैंकड़ों समर्थकों ने आरपीआई छोड़कर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इस मौके पर प्रशान्त मिश्रा एवं उनके साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार में लगातार युवाओं के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि चाहे युवा हों, छात्र हों, किसान हों, हर मुद्दे पर केवल हमारे नेता राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस पार्टी ही सड़कों पर उतरकर लड़ रही है। सरकार तानाशाही और युवा, छात्र, किसान विरोधी रवैया अपनाये हुए है। कांग्रेस पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश के जनपदों से लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं उससे पार्टी को मजबूती मिल रही है।

इस मौके पर प्रशान्त मिश्रा के साथ पवन कुमार, अनिल कपूर, सुखविन्दर सिंह, विपिन कुमार सिंह, रामचन्द्र गौतम, शमशेर, उमेश कुमार राठौर, अनुज पाण्डेय सहित सैंकड़ों युवाओं ने रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया छोड़कर कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय, विचार विभाग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, अब्दुल्ला शेर खान, कुलदीप दिवाकर आदि वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
67 %
2.1kmh
99 %
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
31 °

Most Popular