Homeप्रदेशपिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं हेतु ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर...

पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं हेतु ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित।

संपादक महफूज़ अहमद

अमेठी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मौर्या ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्णतः ऑनलाइन संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। योजना के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवती हों, किसी अन्य प्रशिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहे हों, परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक हो, आयु 35 वर्ष से कम हो तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण हो। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी प्रति डाउनलोड कर समस्त आवश्यक अभिलेखों सहित दो प्रतियों में 20 जुलाई 2026 तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या-03, भूतल, विकास भवन, गौरीगंज, अमेठी में जमा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समय-सारिणी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
25.4 ° C
25.4 °
25.4 °
93 %
2kmh
100 %
Mon
25 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
30 °
Fri
27 °

Most Popular