संपादक महफूज़ अहमद
जगदीशपुर –अमेठी।कागजी आंकड़ों में भले ही विकास के लंबे चौडे दावे किए जा रहे हों परंतु झमाझम हुई पहली बरसात ने ही विकास के दावों की पोल पट्टी खोल दी सडकों पर मौजूद बडे बडे गड्ढे जिसमे भरे कीचड़ पानी से आवागमन अवरुद्ध होकर यात्रियों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुआ है जिम्मेदार बेखबर हैं।
विकास खंड के अंतर्गत अयोध्या रायबरेली रोड निकट रेलवे स्टेशन सिंह मार्केट,पुलिस बूथ चौराहे के निकट सुशील पेट्रोल पंप के आसपास, शांति मार्केट( लखनऊ) रोड पर बरसात होने के चलते सडकों पर जगह जगह गड्ढो मे भरा पानी यात्रियों के जी का जंजाल बना हुआ है आने जाने वाने वाले चार पहिया दो पहिया ई रिक्शा वाहन चालक व साइकिल सवार गड्ढों मे फंसकर गिरते पडते चोटहिल होते रहते हैं बावजूद इसके जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं हैरत की बात तो यह है कि इन्ही सडकों से होकर जन प्रतिनिधि व वीआईपी नेताओं का आवागमन बना रहता है परंतु इस समस्या का निदान होना टेढी खीर बना हुआ है वैसे तो विकास की बात को लेकर सभी अपनी अपनी ढफली अपना अपना राग अलापते रहते हैं परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है बदहाल हो रही यातायात व्यवस्था के चलते यात्री अपनी जान को जोखिम मे डाल कर गड्ढों मे भरे पानी से गुजरने को मजबूर हैं गौरतलब हो कि यदि जन प्रतिनिधियों व आला अफसरों ने इस विकराल समस्या पर गौर ना किया तो भविष्य मे कोई बडी दुर्घटना घटित हो सकती है।
इस संबंध मे एसडीएम मुसाफिरखाना नीतेश राज ने बताया कि जल्द ही सडके गड्ढा मुक्त कराने के लिए विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया जाएगा।
पहली बरसात ने खोली विकास की पोल दुर्घटना को दावत दे रहें सडकों के गड्ढे
Jharkhand
overcast clouds
29.5
°
C
29.5
°
29.5
°
66 %
1.7kmh
95 %
Sat
29
°
Sun
35
°
Mon
28
°
Tue
28
°
Wed
33
°



