संपादक महफूज़ अहमद
लखनऊ/वाराणसी। समाजवादी पार्टी का शिवपुर विधानसभा का पीडीए जन चौपाल कल्याणम लान रिंग रोड बरियासन चिरईगांव वाराणसी में सम्पन्न हुआ। जन चौपाल के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव तथा संचालन विधानसभा सभा अध्यक्ष अक्षम्य कुमार यादव बबलू ने किया।
पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा ने जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया। अच्छे दिन का सपना दिखाया। लगातार मंहगाई बेरोजगारी गरीबी भुखमरी से किसानों की दुर्दशा से सभी के साथ धोखा हुआ। देश का छात्रो नौजवानों का आक्रोश सरकार पर फूटा तो पारदर्शी परीक्षा प्रणाली को लेकर जन्तर मन्तर नयी दिल्ली पर धरना दिया तो दिल्ली पुलिस ने छात्रों नौजवानों को लाठी से पीटा।उनके ऊपर पैलेट गन चलाये अब सरकार आदेश की जिम्मेदारी लेने से भाग रही है। किसके आदेश से पैलेटगन चलाये गये।यह भाजपा सरकार लाठी गोली चलाने वालों के साथ खड़ी है। भाजपा सरकार छात्रों नौजवानों की विरोधी है। भाजपा सरकार गरीब किसान नौजवान पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक विरोधी सरकार है इस सरकार को हटाने से ही सभी का भला होगा।
प्रदेश में भाजपा संरक्षित अपराधियों और पुलिस की सांठगांठ से पीडीए वर्ग की हत्या बेटियों के साथ दुष्कर्म की लगातार घटनाएं हो रही है जिसे पुलिस रोकने में नाकाम है।भाजपा सरकार के पुलिस के द्वारा प्रदेश में जितने फर्जी इनकाउंटर किये गये फर्जी मुकदमे लिखे गये पुलिस हिरासत में मौतें हो रही है उनमें ज्यादातर पीडीए वर्ग के लोगों की हो रही है। योगी राज में पुलिस धर्म और जाति देखकर बुलडोजर चला रही है। 22 बुल्डोजर की कार्यवाही केवल पिछड़े दलित मुस्लिमों के घर गिराने में किये गये। यह सरकार पीडीए विरोधी सरकार है।
भाजपा राज में पीडीए वर्ग के अकेले विश्वकर्मा समाज के 45 नौजवानों की हत्याएं और बेटियों के दुष्कर्म की घटनाएं हुई। अत्याचार करने वाले ज्यादातर सामन्ती वर्चस्ववादी सोच के भाजपा समर्थक लोग हैं।भाजपा का संरक्षण होने के कारण पुलिस ने अपराधियों के ऊपर कार्यवाही नहीं की उल्टे विश्वकर्मा समाज को न्याय दिलाने वाले समाजवादी पार्टी के लोगों के ऊपर मुकदमे लिखा गया। विश्वकर्मा समाज के हित में सपा सरकार में किये गये सभी कार्य जैसे विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी विश्वकर्मा समाज के नौजवानों को आईटीआई का प्रमाण पत्र कुटीर उद्योग हेतु जमीन का पट्टा का आदेश भाजपा सरकार ने निरस्त कर विश्वकर्मा समाज के साथ अन्याय किया है।
विश्वकर्मा समाज भाजपा सरकार को बर्दाश्त नहीं करेगा।भाजपा सरकार का प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल योजना केवल विश्वकर्मा वर्ग लोहार बढ़ई सोनार कुम्हार नाई आदि को मजदूर बनाता है। यह सरकार शिक्षा नौकरी रोजगार नहीं दे रही है। भाजपा विश्वकर्मा पीडीए विरोधी है। इस सरकार के रहते पीडीए समाज को कभी न्याय नहीं मिल सकता।
भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 22 परीक्षाओं में सरकारी नौकरियों की भर्ती में पिछड़े दलित पीडीए वर्ग के आरक्षित 11514 पदों पर सामान्य और उच्च वर्ग के लोगों की भर्ती करके पिछड़े दलितो के आरक्षण को छीना है। भाजपा सरकार पिछड़े दलितो की विरोधी है। भाजपा राज के पिछले 10 वर्षों में 20 परीक्षाएं लीक हुए और लाखों नौजवानों नौकरी से वंचित रह गये। सरकार जान बूझकर परीक्षा लीक कराती है ताकि नौजवानों को नौकरी न देना पड़े। नौकरी नहीं मिलेगी तो आरक्षण नहीं देना पड़ेगा।भाजपा सरकार पिछड़े दलितो को शिक्षा नौकरी आरक्षण से वंचित करना चाहती है।
समाजवादी पार्टी की सरकार में अखिलेश यादव ने अति पिछड़ी जातियों निषाद केवट मल्लाह कश्यप विन्द वियार राजभर प्रजापति समाज को अनुसूचित जाति के आरक्षण की सुविधा देने का शासनादेश जारी किया था। भाजपा सरकार ने उसे रोककर अति पिछड़ी जातियों का नुकसान किया। यह भाजपा सरकार अति पिछड़ी जाति निषाद समाज राजभर समाज विरोधी सरकार है। भाजपा सरकार के रहते जनता का भला नहीं होगा।अब भाजपा सरकार को हटाना है और समाजवादी सरकार बनाकर आरक्षण नौकरी रोजगार लेना होगा।
भाजपा सरकार पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक नौजवान किसान गरीब मजदूर विरोधी सरकार है। इसे 2027 में भाजपा सरकार हटाना है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है ताकि प्रदेश के नौजवानो किसानों गरीबों और पीडीए वर्ग का भला हो सकेगा और प्रदेश का विकास हो सकेगा।
विश्वकर्मा पीडीए जन चौपाल को जिला उपाध्यक्ष अवधेश अंबेडकर जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष बालकिशन पटेल विधानसभा अध्यक्ष अक्षय कुमार बबलू पूर्व विधायक उदय लाल मोर पूर्व अध्यक्ष संजय मिश्रा शिवबली विश्वकर्मा डॉक्टर उमाशंकर यादव मोदी यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा पूर्व कैंट प्रत्याशी पूजा यादव सोनू विश्वकर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख रामबालक पटेल महिला जिला अध्यक्ष शशि यादव यशोदा पटेल लालमन राजभर नन्हे जायसवाल राजू यादव गोविंद पार्षद इंजीनियर आर्यन यादव सूरज पटेल रामदुलार यादव धर्मेंद्र सिंह संजय सोनकर राजकुमार यादव आनंद पटेल अवधेश पाठक उमेश यादव अजय मौर्या हीरालाल मौर्य मनोज मौर्य संजय मौर्य राकेश यादव सुजीत यादव सियाराम यादव सूरज पटेल हीरा यादव सुरेश पाल इश्तियाक आलम रूबी खान आनंद मौर्य मुन्ना राजभर काशी यादव गुलाब राम मनीष राम उमेश यादव शिव बली विश्वकर्मा राम बेगम मन्नू अंसारी राजेश रामलाल विश्वकर्मा राधेश्याम विश्वकर्मा ओमप्रकाश विश्वकर्मा ज्ञानचंद विश्वकर्मा पिंटू विश्वकर्मा मखांजू विश्वकर्मा मुन्नालाल विश्वकर्मा सेवालाल विश्वकर्मा संतलाल विश्वकर्मा सौरभ विश्वकर्मा अमित विश्वकर्मा ललित विश्वकर्मा शुभम विश्वकर्मा सहित आदि लोगों उपस्थित थे



