Homeकारोबारचरम पर चल रहा नकली दवाओं का कारोबार 

चरम पर चल रहा नकली दवाओं का कारोबार 

 भुक्त भोगी की माने तो जगदीशपुर सीएचसी के चिकित्सकों का प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर चल रहा खेल l

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

गौरीगंज- अमेठी।क्षेत्र मे नकली दवाओं का कारोबार चरम पर चल रहा है जिसके सेवन से मरीजों की हालत मे सुधार ना होकर बीमारी विकराल रूप ले लेती है वहीँ जिम्मेदार अधिकारीगण कुंभकर्णी नींद मे सो रहे हैं।

जगदीशपुर विकास खंड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास खुले दर्जनों मेडिकल स्टोरो पर कमाऊ धंधा चटक रहा है आलम यह है कि नकली दवाओ का स्टाक लगाकर दवा विक्रेता मरीजों को पेटेंट दवाई बताकर नकली दवाई बेचने मे मस्त रहते हैं जिसकी मनमानी कीमत लेकर अपनी जेबे भर रहे हैं इन दवाओं को खाने के बाद मरीजों की हालत मे सुधार ना होकर जब गंभीर होने लगते हैं तो मरीज दर बदर की ठोकरे खाते रहते हैं भुक्तभोगी मरीजों ने बताया कि सरकारी अस्पताल मे चिकित्सक कुछ दवाएं सरकारी पर्चे पर लिखने के बाद दूसरे पर्चे पर कुछ दवाएं लिखकर प्राइवेट मेडिकल स्टोरो से खरीदने की बात कहते हैं हैरत की बात है कि विभागीय अधिकारी चिकित्सको को बार बार प्राइवेट दवाएं ना लिखने की हिदायत देते रहते हैं बावजूद इसके कमीशन की लालच मे यह दौर बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। इस संबंध मे सीएमओ डाक्टर अंशुमान सिंह ने बताया कि जल्द ही टीम गठित कर मेडिकल स्टोरो की जांच पडताल करके दोषियों के विरुद्ध कडी कार्यवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
61 %
2.5kmh
97 %
Sat
32 °
Sun
30 °
Mon
27 °
Tue
25 °
Wed
26 °

Most Popular