Homeदेश - विदेशकांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की जयंती

कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की जयंती

राजीव गांधी ने पंचायती राज और संचार क्रांति की रखी थी नींव : अभिषेक सिंह राणा

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

सुलतानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर कई कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय प्रांगण में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को याद किया गया।इसके उपरांत कांग्रेसियों का जत्था शहर स्थित तिकोनिया पार्क पहुंचा। यहां उन्होंने राजीव गांधी की प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई अभियान चलाया और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला चिकित्सालय पहुंचे। महिला चिकित्सालय, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी, नेत्र विभाग और प्राइवेट वार्ड में मरीजों व उनके तीमारदारों के बीच फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. मिश्र भी मौजूद रहे।गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राजीव गांधी ने 40 वर्ष की आयु में देश की बागडोर संभाली। उन्होंने कंप्यूटर और संचार क्रांति की नींव रखी, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाया और 21वीं सदी के भारत की नींव रखी।शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज और सूचना क्रांति के जनक थे। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाया और सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनकर 401 लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास रचा।पीसीसी सदस्य हौसिला प्रसाद भीम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हारून अहमद ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। प्रधानमंत्री होते हुए भी वे कार्यकर्ताओं से अपनेपन और आत्मीयता से मिलते थे, जो आज भी मिसाल है।कांग्रेसियों ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि राजीव गांधी के दिखाए मार्ग पर चलकर देश को मजबूत बनाने का काम करेंगे।कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, सलाहुद्दीन हाशमी, रणजीत सिंह सलूजा, सुनील चौहान, सुरेश चंद्र मिश्रा, आवेश अहमद, मेराज अहमद, अतीक अहमद, हामिद राईनी, अवधेश गौतम, गुड्डू जायसवाल, सुब्रत सिंह, अनवर अहमद फौजी, प्रेम प्रकाश अग्रहरि, रियाज अहमद, शुभम रावत, देवेंद्र तिवारी, मनीष तिवारी, ओ.पी. शर्मा समेत सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
75 %
4.3kmh
96 %
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
32 °

Most Popular