Homeखेलसिविल सर्विसेज के जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का अम्बेडकर स्टेडियम में किया गया...

सिविल सर्विसेज के जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का अम्बेडकर स्टेडियम में किया गया आयोजन।

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी ने बताया कि आज जनपद के डॉ० भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में वर्ष 2025-26 सिविल सर्विसेज के विभिन्न खेलों के जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि उक्त जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स में चयनित नियमित पूर्ण सरकारी खिलाड़ियों में क्रमशः बैडमिन्टन खेल में राजस्व विभाग अमेठी के अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल चतुर्वेदी, तहसीलदार अमेठी के राहुल सिंह, सामु०स्वा० केन्द्र बाजार शुकुल के अरूण कुमार मिश्रा व कोषागार अमेठी के इन्द्रेन्द कुमार गौतम एवं शतरंज खेल में राजस्व विभाग अमेठी के उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया तथा कबड्डी खेल में राजकीय इण्टर कालेज टीकरमाफी के डॉ० अब्दुल हमीद चयनित हुए। उन्होंने बताया कि फुटबाल खेल में कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम, चिकित्सा सेवाएं उ०प्र० के दीपक कुमार, तैराकी में खेल विभाग के राम आसरे यादव एवं टेबल टेनिस खेल में आयुष विभाग की डॉ० राखी तथा क्रिकेट खेल में राजस्व विभाग अमेठी के प्रशान्त सिंह, प्रेम बहादुर, उमेश चन्द्र यादव एवं सिंचाई विभाग के सैय्यद मोहम्मद हैदर रिजवी तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोरारी गिरधरशाह के राजेश कुमार, सन्दीप कुमार, सुनील व सुरेन्द्र नाथ चयनित हुए।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
94 %
0.9kmh
100 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Sat
30 °
Sun
30 °

Most Popular