Homeप्रदेशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा 2 कारोबारी दोस्तों समेत 3 की मौत 

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा 2 कारोबारी दोस्तों समेत 3 की मौत 

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार ब्रेजा कार की ट्रक से टक्कर हो गई। टककर में कार सवार दो कारोबारी दोस्तों सहित 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीनों आजमगढ़ से लखनऊ लौट रहे थे। तड़के साढ़े तीन बजे कैंटीन पर खाना खाने के लिए कार को मोड़ रहे थे, तभी दूसरी ओर से जा रहा ट्रक सामने आ गया। ड्राइवर कार को संभाल नहीं पाया और कार ट्रक से साइड में जा भिड़ी। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के 60.1 किमी पॉइंट पर हुआ। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। देखा तो तीनों के शव कार में फंसे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालने की कोशिश की, लेकिन शव नहीं निकले। इसके बाद पुलिस ने क्रेन से कार को खिंचवाया। फिर दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला। करीब 2 घंटे तक शव फंसे रहे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पिचक कर आधी रह गई। एयरबैग भी खुल गए थे, लेकिन उससे किसी की जान नहीं बच पाई। मरने वालों में से दो लोग कानपुर और एक लखनऊ के रहने वाले थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
68 %
0.9kmh
100 %
Sat
34 °
Sun
31 °
Mon
28 °
Tue
25 °
Wed
24 °

Most Popular