Homeप्रदेशराष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर व्यापारी, पत्रकार हुए सम्मानित

राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर व्यापारी, पत्रकार हुए सम्मानित

Mahfooj Ahmad MNEWSUP

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया व्यापारी दिवस

बाराबंकी। देवा चिनहट रोड स्थित माती बाजार में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल माती के अध्यक्ष रमेश चन्द्र वर्मा के नेतृत्व में व्यापारी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन द्वारा माती बाजार व बरेठी बाजार के आठ व्यापारियों सहित एक पत्रकार व एक चौकीदार को फूलमाला, अंगवस्त्र सहित मिष्ठान के साथ सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले व्यापारी सर्वश्री राम नाथ निगम, लाला कुबेर निगम, पंडित श्रीराम तिवारी, महादेव प्रसाद वर्मा, उमेश चन्द्र यादव शिक्षक व पत्रकार, मोल्हे राम गौतम, बम बहादुर थापा, लियाकत अंसारी आदि को सभा में उपस्थित रमेश चंद्र विमल अध्यक्ष माती, विनोद यादव उपाध्यक्ष, शैलेश निगम कोषाध्यक्ष आदि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यकारणी के सम्मानित सदस्यगण राम संजीवन वर्मा, वात्सल्य निगम, उमेश तिवारी, अजय वर्मा, देवेंद्र वर्मा, श्रीकांत मिश्रा, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, दिनेश वर्मा, मनोज यादव, राकेश कुमार वर्मा, सुनील कुमार आदि सभा में उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के उपरांत हाथों में बैनर लेकर व्यापारियों द्वारा माती बाजार में पद यात्रा निकालकर व्यापारी एकता की अलख जगाई गई। कार्यक्रम में शामिल हुए समस्त व्यापारी बंधुओं व अन्य गणमान्य अतिथियों के प्रति अध्यक्ष माती रमेश चन्द्र वर्मा द्वारा आभार प्रकट किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
moderate rain
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
78 %
0.7kmh
99 %
Sat
34 °
Sun
32 °
Mon
29 °
Tue
25 °
Wed
27 °

Most Popular