संपादक महफूज़ अहमद
लखनऊ। लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी का एक और बड़ा संगठनात्मक विस्तार हुआ। सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और जन-हितैषी नीतियों से प्रेरित होकर युवाओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
AICC (SC विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के गरिमामय सानिध्य में और शाज़ अहमद के सक्षम नेतृत्व में यह विशाल सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शाज़ अहमद के साथ फ़ैज़ अहमद, शफ़ीक़ अहमद, हिमांशु चौरसिया, अमन चौरसिया, यश शर्मा, बासु सिंह, विवेक यादव, राजन द्विवेदी, शशांक सिन्हा, मुशफ़िक़ मुमताज़, साहिल उस्मान, अमित साहू और अपूर्व वर्धन ने औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।
इसके साथ ही प्रयागराज के से0नि0 पुलिस उपाधीक्षक लाल धारी भारती, लखनऊ के से0नि0 पुलिस निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार, लखनऊ के से0नि0 पुलिस निरीक्षक ओम प्रकाश श्रीवास्तव, संभल जनपद के वरिष्ठ प्रबंधक से0नि0 श्री टी0आर0 सिंह एड0, पूर्व बसपा कार्यकर्ता अनिल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कालू यादव एवं जनपद रामपुर के मिलक के पूर्व बसपा प्रभारी श्री अमित रामपुरी साहित्यकार ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
देश में न्याय, सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की इस लड़ाई में युवाओं का यह बढ़ता जुड़ाव उत्तर प्रदेश में एक नए राजनीतिक बदलाव का स्पष्ट संकेत है। इन सभी ऊर्जावान और समर्पित साथियों का कांग्रेस परिवार में सहृदय स्वागत है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के आने से संगठन को ज़मीनी स्तर पर अभूतपूर्व शक्ति और नई दिशा मिलेगी।
सभी नए सदस्यों को कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर हार्दिक बधाई एवं जनसेवा के इस मार्ग पर सफल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ!



