22 वे दिन भी लखनऊ में धरना प्रदर्शन जारी
👉उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा 5 अगस्त को किए गए आदेश का पालन न होने से कर्मचारियों में रोष
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय नें कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ द्वारा बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों कि ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु एवं आये दिन दुर्घटनाओं में आउटसोर्स कर्मचारियों कि हो रही मौतों के खिलाफ 29 जुलाई 2026 से इको गार्डन आलमबाग लखनऊ में शुरू किया गया धरना प्रदर्शन आज 22 वे दिन भी जारी रहा।
उन्होंने कहा कि संगठन पदाधिकारी ने कहा कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा 5 अगस्त 2026 को आदेश निर्गत किया गया था कि प्रत्येक विद्युत उपकेन्द्रो पर ड्यूटी चार्ट चस्पा किया जाय, अकुशल कर्मचारियों से लाइन का कार्य न कराया जाय, मानक के अनुरूप सुरक्षा उपकरण दिया जाय, ड्यूटी समाप्त होने के बाद पुनः कार्य पर बुलाने पर कर्मचारियों का फेस अटेंडेंस लगाने कि व्यवस्था किया जाय जिसका पालन नहीं किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।



