संपादक महफूज़ अहमद
अमेठी के गाँधी नगर बाजार के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर लगभग दो वर्षों से लंबित रेलवे अंडरपास निर्माण के कारण क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानियों की जानकारी मिलने पर अमेठी के लोकप्रिय सांसद किशोरीलाल शर्मा जी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
मौके से ही संबंधित अधिकारी से वार्ता कर स्थल का तत्काल निरीक्षण करने एवं निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही रेल मंत्री जी से वार्ता कर अंडरपास निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना और उसकी समस्याओं का समाधान कराना ही सांसद जी की प्राथमिकता और संकल्प है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल अनुराग सिंह, अर्जुन पासी, प्रधान बनी गुलाम वारिस जी, लाल चंद्र बरनवाल, जगतपाल पासी, राजकुमार मौर्य, हनुमान तिवारी, दिनेश सिंह, जितेंद्र कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



