Homeप्रदेशमहात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सुल्तानपुर: प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न l

महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सुल्तानपुर: प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न l

डॉ. विनोद कुमार सिंह एमजीएस के दूसरी बार बने प्रबंधक

विश्वास टूटने नहीं देंगे’ — डॉ. विनोद सिंह प्रबंधक

सुल्तानपुर। राजकीय इंटर कॉलेज बुआपुर के प्रधानाचार्य आनंद मौर्य के पर्यवेक्षण में महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर की प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। क्षत्रिय शिक्षा समिति के अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह ने नई प्रबंध समिति के लिए प्रबंधक के पद पर डॉ. विनोद कुमार सिंह (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सदस्य), उपाध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह (एडवोकेट, रामनगर) उपप्रबंधक के पद पर अवधेश सिंह, कोषाध्यक्ष के पद पर बृजभान सिंह के नाम का प्रस्ताव दिया, जिसे सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।
अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह ने प्रबंध समिति के निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नए कार्यकाल के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई समिति के नेतृत्व में यह शिक्षण संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में एक नया प्रतिमान स्थापित करेगा, जो जिले के अन्य विद्यालयों के लिए एक आदर्श बनेगा। प्रबंधक पद पर लगातार दूसरी बार चुने जाने पर डॉ. विनोद कुमार सिंह ने अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह और क्षत्रिय शिक्षा समिति को अपने मनोनयन पर धन्यवाद देते हुए कहा कि हम अध्यक्ष और समिति के विश्वास को खंडित नहीं होने देंगे। पूरी निष्ठा के साथ विद्यालय में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लागू की जाएगी और समाज के सामने एक बेहतर उदाहरण पेश किया जाएगा। प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह के साथ विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
moderate rain
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
98 %
1.2kmh
100 %
Tue
28 °
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
30 °
Sat
30 °

Most Popular