Homeटेक्नोलॉजीराष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना से प्रभावित किसानों के लिए ताला ग्राम में आयोजित...

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना से प्रभावित किसानों के लिए ताला ग्राम में आयोजित हुआ प्रतिकार भुगतान शिविर।

संपादक महफूज़ अहमद

अमेठी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-931 प्रतापगढ़-अमेठी-गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग के किमी 0.00 से 68.00 तक दो लेन पेव्ड शोल्डर में चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। परियोजना से प्रभावित किसानों को समयबद्ध एवं सुगम तरीके से प्रतिकार (मुआवजा) राशि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशों के क्रम में दिनांक 18 अगस्त को ग्राम ताला में एक बृहद प्रतिकार भुगतान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम प्रधान एवं जागरूक किसानों के सहयोग से 240 भू-स्वामियों की भुगतान संबंधी पत्रावलियां मौके पर ही संकलित की गईं। उन्होंने बताया कि किसानों को बिना किसी भागदौड़ के, पारदर्शी एवं सुविधाजनक व्यवस्था के माध्यम से प्रतिकार राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जाने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित किया गया। इस पहल से प्रभावित भू-स्वामियों को त्वरित लाभ मिलने के साथ ही भुगतान प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना से प्रभावित अन्य ग्रामों में भी चरणबद्ध तरीके से इसी प्रकार के प्रतिकार भुगतान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे सभी पात्र किसानों को समय से उनकी प्रतिकार राशि उपलब्ध कराई जा सके।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
70 %
4.2kmh
89 %
Thu
31 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
31 °

Most Popular