HomeUncategorizedअनुसूचित जाति/जनजाति के इच्छुक अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण का अवसर।

अनुसूचित जाति/जनजाति के इच्छुक अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण का अवसर।

संपादक महफूज़ अहमद

अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन के उद्योग निदेशालय, कानपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न ट्रेडों में चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्वल्पाहार एवं मार्ग व्यय के लिए ₹1,250 प्रति माह प्रति व्यक्ति की दर से सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि जनपद अमेठी के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी, जिनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम जूनियर हाईस्कूल अथवा उससे अधिक हो तथा आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर “अनुसूचित जाति/जनजाति” विकल्प के माध्यम से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष अभ्यर्थियों के लिए इलेक्ट्रीशियन तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए टेलरिंग ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, अमेठी (गौरीगंज-जामो रोड, आर.आर.पी.एन. पब्लिक स्कूल के निकट, पूरे गांव) में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर 8953844077 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
70 %
4.2kmh
89 %
Thu
31 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
31 °

Most Popular