Homeप्रदेशकांग्रेस जिला कमेटी की मासिक बैठक संपन्न

कांग्रेस जिला कमेटी की मासिक बैठक संपन्न

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

चीफ एडिटर महफूज अहमद

सुल्तानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक मंगलवार को लाल डिग्गी चौराहा स्थित एक होटल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पदाधिकारियों व ब्लॉक अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की गई और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य जिले के हर बूथ पर मजबूत संगठन खड़ा करना है। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा और उनके हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कांग्रेस की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। वहीं पीसीसी सदस्य हौसिला भीम ने कहा कि सभी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी ही संगठन को मजबूत बनाएगी।बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।बैठक का संचालन उपाध्यक्ष जनार्दन शुक्ला ने किया।इस अवसर पर निकलेश सरोज, स्वेच्छा सिंह, अनवर अंसारी, पवन मिश्रा कटांवा, इमरान खान, नफीस पठान, मनीष तिवारी, उमाकांत त्रिपाठी, सपना पाठक, ओम प्रकाश त्रिपाठी, सलाहुद्दीन हाशमी, सियाराम तिवारी, जैद खान, प्रदीप सिंह, अरशद पवार, ममनून आलम, इंद्रकेश शर्मा, प्रेमलता निषाद, विजयपाल गौतम, अतीउल्ला अंसारी, रमेश चौधरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
83 %
2.7kmh
100 %
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
31 °
Mon
28 °
Tue
27 °

Most Popular