Homeकारोबारप्रधानमंत्री श्री मोदी जी के आवहन पर प्रदेश के व्यापारियों का विशाल...

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के आवहन पर प्रदेश के व्यापारियों का विशाल समागम

M NEWS UP


लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने मंच का संचालन करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर लखनऊ में प्रदेश के व्यापारियों का विशाल समागम सहकारिता भवन विधान सभा मार्ग लखनऊ में सायं 4 बजे सम्पन्न हुआ, जिसके मुख्य अतिथि बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रहे।
मुख्य अतिथि को प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल नगर चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र महामंत्री अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा जितेन्द्र सिंह चैहान कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने पुष्पगुच्छ मोमेन्टो एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत होती है स्थानीय उद्योग को बढ़ावा मिलता है और रोजगार के अवसर बढ़ते है इसके साथ ही यह देश भक्ति की भावना को बढ़ावा देता है। इससे देश के भीतर ही धन का संचालन होता है जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है। स्थानीय निर्माताओं और व्यवसायों को प्रोत्साहन मिलता है स्वदेशी उद्योगों का विकास होता है रोजगार का सृजन होता है जिससे बेरोजगारी कम होती है, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने से लोगों में देश के प्रति प्रेम और गर्व की भावना जागृत होती है। स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन और उपयोग से अक्सर कम पर्यावरण हानिकारक होता है जिससे पर्यावरण संरक्षण में मद्द मिलती है। आत्म निर्भता को बढ़ावा देता है विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करता है। इससे हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में मद्द करता है क्योंकि ये वस्तुएं अक्सर परंपराओं और प्रथाओं का हिस्सा होती है। स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करके हम न केवल अपने देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते है बल्कि एक अधिक टिकाऊ और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भविष्य भी बना सकते है।
पाठक ने सभी व्यापारियों को शपथ दिलायी हम भारत के व्यापारी शपथ लेते है कि राष्ट्रीय स्वाभिमान को विश्व में उच्चत्म करने हेतु स्वदेशी वस्तुओं की खरीद, विक्री, एवं निर्माण कर, उपयोग व उपभोग की प्राथमिकता से अथक प्रयास करेंगे। भविष्य में शत् प्रतिशत स्वदेशी व्यापार हेतु अपना तन-मन-धन राष्ट्र के प्रति न्यौछावर करेगें।
प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम लोग विदेशी चीजों को ज्यादा अहमियत देते है जबकि हमें स्वदेशी चीजों पर ही निर्भर होना चाहिए विदेशी वस्तुएं हमारे देश की चीजों से ज्यादा अच्छी है हमें इस सोच को बदलने की जरूरत है राष्ट्रहित में स्वदेशी वस्तुओं के उपभोग के लिए प्रेरित किया।
लखनऊ व्यापार मण्डल के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से हमारा देश सशक्त बनेगा। हम सभी राष्ट्रहित के बारे में सोचेंगे तभी हमारा देश विश्वगुरू बन पाएगा।
नगर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में जब वैश्वीकरण ने दुनिया को एक वैश्विक बाजार में बदल दिया है स्वदेशी वस्तुओं को उपयोग न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने में सहायक है बल्कि यह हमारे देश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करता है। स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल से स्थानीय उद्योग और करीगरों को प्रोत्साहित करता है। जिससे रोजगार के नये अवसर उत्पन्न होते है यह हमारे देश की अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम होने से हमारी मुद्रा का मूल्य बढ़ता है और व्यापार घाटा कम होता है। मा. प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी ने कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाएं चला रहें और बाजारों को विकसित कर रहें है ताकि कुटीर उद्योग की बनी वस्तुओं को विदेशी पहचान मिल सके।
कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता जी ने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं पर्यावरण के अनुकूल होती है इनके निर्माण में पारंपरिक विधियों का उपयोग किया जाता है जिससे पर्यावरण के संरक्षण में सहायक होता है।
महामंत्री अनुराग मिश्र उमेश शर्मा जितेन्द्र सिंह चैहान ने सम्बोधित करते हुए बताया कि स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें और मेक इन इण्डिया अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से हमारे सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का एक तरीका भी है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति से जुड़े रह सकेंगे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
83 %
2.7kmh
100 %
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
31 °
Mon
28 °
Tue
27 °

Most Popular