संपादक महफूज़ अहमद
रामपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार शाम पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस प्रशासन में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत रामपुर के पुलिस अधीक्षक सोनेंद्र मीणा को हटाकर आगरा इंटेलीजेंस में तैनाती दी गई है। रामपुर में अब 2015 बैच के प्रमोटी आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इससे पहले वह सुरक्षा मुख्यालय में तैनात थे। शासन के इस फैसले के बाद रामपुर पुलिस प्रशासन में नई जिम्मेदारियों का दौर शुरू हो गया है। वहीं, ललितपुर के एसपी पद से हटाए गए मोहम्मद मुश्ताक को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा लखनऊ में तैनात डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी को 32वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि रामपुर में गुरुवार को जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर हुए घटनाक्रम और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच यह तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, शासन की ओर से जारी आदेश में तबादलों के पीछे किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।



