Homeप्रदेशकांग्रेस कार्यालय पर क्रांति दिवस का आयोजन 

कांग्रेस कार्यालय पर क्रांति दिवस का आयोजन 

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी। गौरीगंज में कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अध्यक्षता में  क्रांति दिवस मनाया गया। इस दिन को भारत के इतिहास में अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है। कार्यक्रम में प्रदीप सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब मिलकर संविधान की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा अपने नेता राहुल गांधी के साथ एक नई क्रांति की शुरुआत करेंगे। सिंघल ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर गलत वोटर लिस्ट तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ सभी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम में अगस्त क्रांति दिवस पर आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शत्रुघन सिंह, सर्वेश सिंह, राम बरन कश्यप, सुनील सिंह, फिरोज आलम, मतीन ब्लाक अध्यक्ष मजीद अहमद, अमित शुक्ला ,अरविन्द चतुर्वेदी, धर्मेंद्र तिवारी, सबीना, राम मनोहर पासी, सोनू सिंह, गीता सिंह, श्रद्धा सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
83 %
2.7kmh
100 %
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
31 °
Mon
28 °
Tue
27 °

Most Popular