Homeप्रदेशडॉ सी पी शर्मा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन परिषद भारत के सदस्य...

डॉ सी पी शर्मा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन परिषद भारत के सदस्य मनोनीत


लखनऊ पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद भारत(MOEFCCPC) के चेयरमैन श्री राहुल द्विवेदी के निर्देश पर राज्य विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान के अध्यक्ष डॉ चंद्र प्रकाश शर्मा को आगामी 3 वर्ष के लिए राज्य सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

शर्मा उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सचिव रहे हैं तथा वर्तमान में विधानमंडल पेंशनर्स संस्थान के अध्यक्ष है। इनको विधायकों के आचरण पर शोध के लिए कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2000 में पी एचडी प्रदान की गई थी।

डॉ शर्मा कुशल प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ एक समाजसेवी एवं धार्मिक व्यक्ति रहे हैं इन्होंने देश के समस्त धार्मिक तीर्थो की यात्राएं भी की हैं। तीर्थाटन के साथ-साथ पर्यावरण में भी इनकी गहरी रुचि को देखते हुए इन्हें फिलहाल सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इनकी नियुक्ति पर विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान के पदाधिकारीयों के साथ-साथ मित्रगणों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

M NEWS UP MAHFOOJ AHMAD

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
37.1 ° C
37.1 °
37.1 °
31 %
3.1kmh
80 %
Fri
39 °
Sat
39 °
Sun
43 °
Mon
42 °
Tue
41 °

Most Popular