Homeप्रदेशसत्थिन से जगदीशपुर सड़क किनारे झाड़ियों का अंबार,राहगीरों को खतरा

सत्थिन से जगदीशपुर सड़क किनारे झाड़ियों का अंबार,राहगीरों को खतरा

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

जगदीशपुर अमेठी।जनपद के विकास क्षेत्र जगदीशपुर अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय से उरुवा,लखनीपुर रस्तामऊ मंगरौली भिटवा व सत्थिन को जाने वाले संपर्क मार्ग के किनारे उगी झाड़ियों से राहगीरों का आने जाने में समस्या हो रही है।आपको बता दें कि सड़क के दोनों किनारों पर झाड़िया उगने से स्कूली बच्चों,बुजुर्गो और बड़े वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती है।आमने सामने से आने वाले वाहनों को सड़क किनारे उचित जगह मिलने पर पास करने में काफी मुश्किलें होती है। जगदीशपुर से सत्थिन चौराहा जाने वाली सड़क के किनारे लगी झाड़ियां गंभीर समस्या बन गई हैं।इन झाड़ियों के कारण साइकिल सवार, बुजुर्ग, राहगीर और छात्र-छात्राएं अक्सर फंसकर चोटिल हो रहे हैं।पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सफाई कार्य में लापरवाही बरती जा रही है जिसके चलते सड़क के किनारे झाड़ियों का अंबार लगा हुआ है। इससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। इन झाड़ियों में जहरीले सांप, बिच्छू और अन्य विषैले जीव-जंतु भी पाए जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।राहगीर अमरेश शुक्ला,रानू तिवारी,चंद्रेश साहू,संदीप कुमार, बृजेश मौर्या सहित कई राहगीरों का कहना है कि इस जगदीशपुर से सत्थिन सड़क किनारे पर उगी झाड़ियों से नीलगाय,जंगली जानवरों के छुपे रहने का खतरा होता है जिससे राहगीरों पर एक्सीडेंट का डर बना हुआ है।वही स्थानीय निवासियों व राहगीरों ने इस समस्या पर आवाज उठाई है और कहा कि जल्द से जल्द इस झाड़ियों के अंबार पर सफाई अभियान चलाया जाए जिससे राहगीरों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं से निजात मिल सके।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
94 %
0.9kmh
100 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Sat
30 °
Sun
30 °

Most Popular