लखनऊ। मेरठ समाजवादी पार्टी दक्षिण विधानसभा एवं पूर्व पार्षद दल नगर निगम मेरठ की ओर से महान समाजवादी विचारक प्रेरणा स्रोत प्रणेता एवं दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों से संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों को दिलाने एवं जगाने के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पिछड़ों के मसीहा बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल यानी बीपी मंडल की 108 वीं जयंती आज संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ दिवस के रूप में मनाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पार्षद दलके पूर्व नेता अफजाल सैफी रहे हैं कार्यक्रम किया अध्यक्षता दक्षिण विधानसभा के अध्यक्ष चौधरी आस मोहम्मद ने की संचालन वार्ड 81 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नन्हे खान ने किया।
बीपी मंडल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने और उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए वह आरक्षण को बचाने का आह्वान करते हुए कहा के भाजपा देश में नफरत की राजनीतिक कर वोटो का तुष्टिकरण कर रही है भाजपा केवल आस्था और हिंदू मुस्लिम के नाम पर तुष्टिकरण कर सत्ता हथियाना चाहती है लेकिन समाजवादी पार्टी भाजपा के मंसूबों को पूरा नहीं होने देंगे।
पीडीए को पाकिस्तान बताने वाले उत्तर प्रदेश के सरकार के मुखिया को करारा जवाब सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भाजपा भाग जाओ पाकिस्तान का सही उच्चारण करके दिया है युवाओं को यही प्रेरणा लेनी चाहिए भाजपा सरकार जेन जी व पीडिए से घबरा कर ही उल्टे सीधे बयान दे रही है अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन की सरकार बनाकर देश परदेस का नौजवान अपने अपमान का बदला जाएगा यही बीपी मंडल के प्रति सच्चे श्रद्धांजलि होगी आज के कार्यक्रम में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से चौधरी आस मोहम्मद नन्हे खान कृष्ण कुमार जाटव सचिन कुमार मोहम्मद आसिफ अनस सैफी चौधरी सरफराज तोमर मोहम्मद सलीम मोहम्मद इमरान आसमा कुरेशी आदि उपस्थित रहे।



