जगदीशपुर अमेठी। चार दिन पूर्व अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं तों वहीं दो आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस हवा में तीर चला रहीं हैं अधिवक्ता का पूरा परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है।
कोतवाली क्षेत्र स्थित पूरे सिनेत मजरे पिछूती निवासी पवन कुमार अधिवक्ता जो चार दिन पूर्व रानीगंज से घर के लिए जा रहे थे रास्ते में घात लगाए बैठे लोगों ने हमला बोलकर लाठी डंडे से पिटाई करके लहूलुहान कर दिया गंभीर चोट के चलते हाथ भी टूट गया वह चिखता चिल्लाता रहा हमलावर गालियां देते हुए लाठी डंडा बरसाते रहे जान तब बची जब सामने से आ रही डायल 112 पुलिस की गाड़ी देखकर हमलावर फरार हो गए भुक्तभोगी द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र देने के उपरांत पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। भुक्तभोगी ने बताया कि पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद शांत बैठीं है अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे हैं जिससे मुझे व मेरे परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मामले को संज्ञान लेकर दो आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है वहीं बाकी बचे आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।



