Homeप्रदेशगलियों से मुख्य मार्ग जोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

गलियों से मुख्य मार्ग जोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

बाजार शुक्ल अमेठी। क्षेत्र में ऐसे कई मार्ग एवं गलियां है जो सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ती हैं जहां स्पीड ब्रेकर नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं की संभावना बनी देखी जाती है। युवा वर्ग तेज बाइक चलाते हैं जहां मोड़ पर भी स्पीड कम नहीं करने से अन्य वाहन चालकों से टकरा जाते हैं एैसी स्थिति में जोड़ पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग क्षेत्र के जागरूक नागरिकों द्वारा प्रशासन से की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाडेगंज तिराहा कटरा तिराहा अंबेडकर तिराहा रानीगंज रोड जगदीशपुर मोड़ तिराहा रोड से कई छोटे मार्ग एवं गलियां जुड़ती है। वहां नियमानुसार ब्रेकर का निर्माण किया जाना चाहिए। ब्रेकर नहीं होने से युवा मनमाने तरीके से तेज बाईक के चलते राहगीर दुर्घटना की चपेट में देखें जाते हैं। कस्बे से निकली मार्ग भी मुख्य मार्ग से जुड़ती हैं। छोटे बच्चों को विद्यालय आवागमन रहता है। ऐसे ही इन्हौना रुदौली मार्ग सुबेहा हैदरगढ़ मार्ग इन्हौना मार्ग सहित कई गांव के लिंक मार्ग जुड़ते हैं जहां से लगातार आवागमन चालू रहता है एैसी स्थिति में कोई बड़ी दुर्घटना हो इसके पूर्व जगह-जगह गलियों से मुख्य मार्ग के जोड़ पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण करना आवश्यक है। स्थलीय लोगों ने बताया मार्गो पर ब्रेकर नहीं होने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी है इसके बावजूद प्रशासन द्वारा ब्रेकर का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इसी तरह मुख्य मार्ग पर भी अन्य कई मार्ग जुड़ते हैं जहां भी स्पीड ब्रेकर का निर्माण होना आवश्यक है ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके।

बाईकर्स पर भी कार्यवाही की मांगः

मुख्य मार्गों पर किशोर एवं युवाओं द्वारा तेज रफ्तार से बाईक चलाई जा रही है जिनकी चपेट में बच्चे, बुजुर्ग एवं कई बार महिलाएं भी आ जाती है। एैसे करतब बाज बाईकर्स पर जागरूक नागरिकों द्वारा कार्यवाही की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि कई एैसे किशोर भी तेज रफतार से बाईक चला रहे हैं जिनके पास ड्रायविंग लाइसेंस भी नहीं है पुलिस की नजरों के सामने से ही वे गुजरते देखे जाते हैं। कार्यवाही शून्य देखी जाती है। लोगों ने तेज रफ्तार से बाईक चलाने वाले किशोरों सहित युवाओं पर कार्यवाही की मांग की गई है।

स्पीड ब्रेकर निर्माण की औपचारिकता

क्षेत्र के कई स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मात्र औपचारिकता पूर्ण की गई जो जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ब्रेकर के बीच में जगह होने से बाईक चालक बिना ब्रेकर लगाए ही फर्राटे से गुजरते हैं। गलियों एवं मुख्य मार्ग के जोड़ों पर कई स्थानों पर छोटे ब्रेकर बनाए गए हैं जिससे तेज बाईक चलाने वालों को कोई फर्क नहीं पड़ता इसलिए एैसी दुर्घटनाओं को जगह को चिन्हित करके थोड़े बड़े ब्रेकर बनाए जाएं ताकि बाईकर्स वहां स्पीड कम कर सकें।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
94 %
0.9kmh
100 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Sat
30 °
Sun
30 °

Most Popular