Homeप्रदेशअपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति...

अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित।

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

वाहनों की फिटनेस जांच और परिवहन सुरक्षा को लेकर दिए गए सख्त निर्देश।

अमेठी। जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विद्यालय वाहनों की फिटनेस जांच, सुरक्षा मानको और परिवहन व्यवस्था को लेकर व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के सभी सरकारी/अर्ध सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के वाहनों की नियमित फिटनेस जांच कराई जाती है मानक के अनुरूप न पाए जाने वाले वाहनों पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही भी की जाती है। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की लापरवाही से यदि कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी सीधे विद्यालय प्रबंधन और चालक की होगी। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिया कि वह अपने वाहनों की नियमित फिटनेस जांच करते रहें और शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विद्यालय में परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया जाए और जहां गठन नहीं हुआ है वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को ना बैठाया जाए तथा वाहन चालक के पास सभी वैद्य दस्तावेज उपलब्ध रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों या ड्राइविंग के दौरान मोबाइल, इयरफोन का प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रबंधकों को निर्देश दिया कि मानक के विपरीत ऑटो और ई रिक्शा से बच्चों को विद्यालय भेजने से अभिभावकों को रोके और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करें साथ ही नाबालिक बच्चों द्वारा बाइक या स्कूटी चला कर विद्यालय आने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरा भी लगवाने को कहा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि नाबालिक बच्चों को वाहन चलाते हुए पाए जाने पर उनके वाहन जप्त किए जाएंगे उन्होंने यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए की सभी विद्यालयों में यातायात नियमों को लेकर कार्यशाला और जागरूकता अभियान संचालित कराए जाएं जिसमें बच्चों व उनके अभिभावकों को यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी जाए। बैठक में एआरटीओ महेश बाबू गुप्ता, बीएसए संजय तिवारी, डीआईओएस डॉ राजेश द्विवेदी, यातायात निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी व विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
38.7 ° C
38.7 °
38.7 °
26 %
5.4kmh
100 %
Sat
38 °
Sun
40 °
Mon
41 °
Tue
43 °
Wed
43 °

Most Popular