Homeप्रदेशगणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसडीएम ने घाट का किया निरीक्षण, दिये...

गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसडीएम ने घाट का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

Mahfooj Ahmad MNEWSUP

फतेहपुर-बाराबंकी। नगर क्षेत्र में गुरुवार को होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नगर पंचायत व प्रशासन द्वारा की जाने वाली आवश्यक तैयारियों का एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने जायजा लिया।
बुधवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसडीएम ने शक्ति धाम महादेव तालाब के घाट पर की जाने वाली साफ सफाई और घाट पर जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर झाड़ियों की कटाई, प्रकाश व्यवस्था व अन्य सुविधाओं को लेकर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस बीच निरीक्षण में मौजूद कोतवाल संजीत सोनकर को निर्देश देते हुए एसडीएम ने कहा, गणेश प्रतिमा विसर्जन नगर के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक त्यौहार है। विसर्जन के दौरान भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित कराई जाए साथ ही पुलिस की टीम लगातार भीड़ की निगरानी करेगी। इसकी व्यवस्थाएं बेहतर और सुव्यवस्थित होनी चाहिए विसर्जन में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर कोतवाल संजीत सोनकर, चौकी प्रभारी हरिप्रसाद उपाध्याय, सुपरवाइजर आफताब आलम के साथ नगर पंचायत की टीम मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
33.9 ° C
33.9 °
33.9 °
29 %
2.8kmh
0 %
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
40 °

Most Popular