Homeप्रदेशउत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई...

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला कार्यकारी समिति की बैठक।

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन को इस उद्देश्य से शुरू किया गया है कि जनपद के युवाओं एवं बेरोजगार अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए एक एकीकृत पोर्टल विकसित किया गया है और पोर्टल में बेरोजगार अभ्यर्थियों, श्रमिकों और मजदूरों का पंजीकरण कराया जा रहा है, पोर्टल पर निजी क्षेत्र की कंपनियों, विभिन्न भर्ती अभिकरणों, जनशक्ति अभिकरणों का पंजीकरण भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोजगार संगम हेतु पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in, आउटसोर्सिंग हेतु sewayojan.up.gov.in होम सर्विस के लिए sewamitr.up.gov.in पर पंजीकरण किया जा रहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने विभाग में संचालित रोजगार सृजन करने वाली योजनाओं को सेवायोजन विभाग के साथ समन्वय में लाएं जिससे जनपद में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के भी अवसर उपलब्ध कराए जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि उपरोक्त पोर्टल पर पंजीकरण जरूर कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, डिप्टी कलेक्टर सात्विक श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
94 %
0.9kmh
100 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
31 °
Sat
30 °
Sun
30 °

Most Popular